डीजीपी के आदेश पर नगर में चलाया गया चेकिंग अभियान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_951.html
AZMI RIZVI
बाराबंकी। डीजीपी सै. जावीद अहमद के निर्देशन पर आज जनपद में एएसपी ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर तीन घण्टों का चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन व बाइक सवारों को रोक कर तलाशी ली गयी। इस मौके पर एएसपी ने खुद खड़े होकर चेकिंग अभियान चलाया। शहर के पटेल तिराहे, छाया चौराहे, रामनगर तिराहा, रेलवे स्टेशन के अलावा लेप्रोसी मिशन हास्पिटल के पास आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली गयी। चेकिंग के दौरान कुछ लोग गाड़ी के पेपर न होने के डर से भागने लगे। इस पर पुलिस वालों ने दौड़ाकर उनको पकड़ा और डाट फटकार कर जाने दिया।