aajtaktimes

गैर कांग्रेसी दलों ने किया किसानों की भावनाओं से खिलवाड़: पुनिया


AZMI RIZVI
बाराबंकी। देश के गैर कांग्रेसी राजनैतिक दलों ने गांव, किसानों, गरीबो की भावनाओं से खिलवाड़ किया हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज विधेयक लाकर गांवो की खुशहाली और विकास की तरफ ऐतिहासिक कदम बढाया, उसी का नतीजा हैं कि आज हमारे गांवो में आखिरी मनुष्य के चेहरे पर मुस्कान लाने की उम्मीद पंचायती राज के सहारे जागी हैं। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने विकास खण्ड बंकी के बीजेमऊ में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यक्त किये। जिसका आयोजन ग्राम लखैचा के पूर्व प्रधान जगमोहन रावत, संचालन अतुल दुबे तथा अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने किया। सांसद श्री पुनिया ने पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि गांवो के विकास की शुरूआत जो कांग्रेस पार्टी ने शुरू की हैं, उसे किसी भी कीमत पर रूकने नही दिया जायेंगा। इसके लिये बडे से बडा संघर्ष करने के लिये कांग्रेस परिवार पूरी तरह से तैयार हैं। विकास खण्ड बंकी के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सरोज प्रधान लखैचा, फैसल किदवई प्रधान सरायमिही, रामबहादुर प्रधान करखा, मायाराम प्रधान जाटा, गोविन्द रावत प्रधान तिंदुवानी, प्रियंका दुबे पूर्व प्रधान बीजेमऊ, रामगोपाल पूर्व प्रधान सराय मिही, सहजराम कनौजिया पूर्व प्रधान कमरपुर, मो. अरशद, गोपाल मिश्रा सहित दर्जनो की संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद थें।

Related

UP 7833426138418075463

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item