aajtaktimes

एबी वर्धन को दी गयी श्रद्धांजलि

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रविवार को गांधी भवन में भाकपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एबी वर्धन को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि  एबी. वर्धन के निधन से साम्प्रदायिकता के खिलाफ संघर्षशील जनता का एक मजबूत स्तम्भ ढह गया है। पार्टी के जिला सहसचिव डा. कौसर हुसैन ने कहा कि कामरेड वर्धन एक समाजवादी दुनिया बनाना चाहते थे। हम उनके सपने को साकार करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।  शोक सभा में वरिष्ठ सपा नेता वसीम राईन, प्रभात त्रिपाठी, नीरज वर्मा, डा. उमेश वर्मा, मो. कदीर, सत्येन्द्र कुमार, विनय कुमार सिंह, विपतराम ने भी सम्बोधित किया।

Related

UP 8339606325928823465

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item