aajtaktimes

प्रमुख सचिव ने किया कौशाम्बी का दौरा

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी।.कौशाम्बी जिले में विकास की हकीकत का जायजा लेने पहुचे उत्तर प्रदेश के विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी के प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने जिले में हो रहे विकास की हकीकत जानने के लिए अधिकारियो के साथ बैठक की।   बैठक में अधिकारियो से विकास की हकीकत जानी।केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के क्रियान्वन पर जोर दिया। जननी सुरक्षा योजना एवं कौशल विकास योजना पर जोर देकर कार्य की प्रगति लाने का दिया निर्देश।  जिले में चल रहे फोरलेन के निर्माण में तेजी लाने एवं जहा जरूरी है वहां फोरलेन के लिए रेल विभाग से संपर्क साधकर ओवरब्रिज बनने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जायेगा। प्रमुख सचिव ने बैठक के बाद बी एस ए कार्यालय एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण एवं निर्माण की गुणवत्ता और फाइलो के रख रखाव का किया निरीक्षण।अस्पताल में मरीजो से जाना हाल।मरीजो से सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओ के बारे में में ली जानकारी। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित गांव बबुरा का दौरा कर जानी विकास की हकीकत।

Related

UP 9210541074742453624

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item