अलाव जलने से लोगो को मिली राहत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_317.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। भीषण कोहरा शीतल हवा व बढ़ती ठण्ड तथा ठिठुरन से कॉप रहे लोगों ने नगर पंचायत द्वारा जगह जगह मुसल्सल अलाव के जलाने से काफी राहत महसूस की है। वही दूसरी तरफ राहगीरों व व्यापरियों को भी ठण्ड से भारी राहत प्राप्त हुयी है। जानकारी के अनुसार बढ़ती ठण्ड व ठिठुरन के मददेनजर नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद के आदेशानुसार कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार, चमरहिया, बडापूरा, मुक्खिन, मेंहदी कटरा, पानी की टन्की, महमूदपुर मोलवी, कटरा, छोटा इमामबाडा, टैम्पू स्टेन्ड, थाना चौराहा, मेहदी टोला, लोधपुरा, अहिरान, चिकना महल सहित लगभग 45 स्थानों पर अलाव जलाने से राहगीरो सहित स्थानीय लोगों को भी ठण्ड से काफी राहत प्राप्त हुई है।

