aajtaktimes

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिद्धौर थाना असन्द्रान्तर्गत बुधवार को सुबह मसूर के खेत में हत्या कर फंेकी गई एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नही हो सकी। बाद में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खेत में लाश मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के पश्चिम बेलांव गांव के कुछ ग्रामीण रसूलपुर औसानेश्वरघाट मार्ग पर स्थित चुक्का नाले की ओर शौंच के लिए गए थे। रास्ते में गांव के जुम्मन के मसूर व सरसों के खेत में एक युवक की लाश देखकर इसकी सूचना अन्य लोगो को दी धीरे धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक उपनिरीक्षक मदनलाल के साथ मौके पर पहुंचे औैर अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। युवक के दाहिने हाथ पर बब्लू श्रीवास्तव व सुर्जवंती देवी गुदा होने के कारण उसका नाम बब्लू श्रीवास्तव होने के कयास लगाए जा रहे है। उसके कन्धे पर जय माता दी का टैटू गुदा हैं। करीब 30 वर्षीय यह युवक जींस पैन्ट हाफ टीशर्ट व स्वेटर पहने हुए था। आशंका जताई जा रही हैं कि युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर खेत में फेक दिया है क्योंकि जहां पर युवक की लाश मिली थी उस जगह के आस पास ऐसा कोई भी निशान पुलिसकर्मियों को नही दिखा जिससे लगता कि हत्यारो ंने घटना को यहीं अन्जाम दिया है। इस सम्बन्ध में जब थाना प्रभारी असन्द्रा श्रीधर पाठक से पूंछा गया तो उन्होने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत की वजह क्या है। वैसे इस घटना के बाद आस पड़ोंस के गांवो में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

Related

UP 520901902397068963

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item