aajtaktimes

कुण्डा काट घर में रखे जेवरात समेत लाखों का सामान चोर उड़ा ले गये


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमरियाबाग में अज्ञात चोरों ने घर का कुण्डा काटकर घर में रखे लाखो के जेवरात समेत कीमती सामान उड़ा ले गये। यंग स्ट्रीम कालेज के पीछे कमरियाबाग निवासी मसूद मुख्तार ‘‘राजू‘‘ अपनी पत्नी के साथ विगत् सोमवार को लखनऊ स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां अन्तिम संस्कार में गये हुये थे। बुधवार की सुबह मसूद के घर पर न्यूज पेपर डालने गये हाकर ने जब देखा कि दरवाजे का कुण्डा कटा हुआ है और ताला जमीन पर पड़ा हुआ था। हाकर ने इसकी सूचना मसूद के पड़ोसी फारुख जो फल का ठेला लगाता है को दी। जब फारुख मसूद के घर पहुंचा तो देखकर दंग रह गये। तत्काल इसकी सूचना घर मालिक मसूद को मोबाइल फोन द्वारा इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मसूद अपनी पत्नी के साथ जब घर पहुंचा तो घर का मेन दरवाजा का कुण्डा कटा हुआ था और अन्दर बने कमरे में रखे अलमारी का ताला टूटा हुआ था और लाकर में रखा जेवर व नकदी गायब थे। इसके अलावा घर में रखा कीमती सामान चोर उठा ले गये। मसूद ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।  

Related

UP 8439202686927396412

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item