aajtaktimes

अकील बने प्रधान संघ के अध्यक्ष


अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। असन्द्रा गांव के प्रधान मो0 अकील जैदी को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संघ का आज अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को कस्बा सिद्धौर के आदर्श इण्टर कालेज परिसर में आयोजित ग्राम प्रधानो की बैठक में शेषपुर जाहिद अली के प्रधान अंजनी मिश्र ने अकील जैदी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित सभी लोगो तालियों के साथ स्वागत किया। इस प्रकार मो0 अकील जैदी दूसरी बार ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए। गठित कमेटी में राधारानी वर्मा को महामंत्री अंकिता सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उग्रसेन यादव विमला वर्मा रंजीत मिश्रा व माधुरी गुप्ता को उपाध्यक्ष राजरानी रावत को कोषाध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल को मीडिया प्रभारी व संतोष वर्मा को सचिव बनाया गया है। बेड़हरी की ग्राम प्रधान श्यामा देवी को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है। मो0 अकील जैदी को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप विधायक रामगोपाल रावत राममगन रावत धीरेन्द्र वर्मा व हाकिमअली बादशाह ने उन्हे बधाई दी। इस मौके पर आनन्द यादव मो0 आरिफ राजेन्द्र यादव लल्लन रावत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Related

UP 8680591312944656552

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item