aajtaktimes

किसानों की समस्याओं का समाधान फोरम पर कराया जाये: DM


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पल्हरी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित किसान दिवस गोष्ठी के मौके पर जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि अधिकारी अपने स्तर से किसानों की जिन समस्याओं का समाधान न कर सके, उसके बारे में अवगत कराये, ताकि उनका समाधान उचित फोरम पर कराया जा सके। उन्होने अधिकारियों को किसानों की समस्यायें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का निर्देश दिया है। उन्होने अग्रणी जिला प्रबन्धक को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है कि किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाते समय बैंक विशेष रूप से ग्रामीण बैंक द्वारा सोलर लाइट लिये जाने का दबाव किसानों पर न डाला जाये। किसान स्वेच्छा से सोलर लाइट ले सकते है। इस मौके पर डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराये जाने का आश्वासन भी दिया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर चार किसानों को कृषि उपकरण पावर स्प्रेयर और दो किसानों को बखारी वितरित किया। पावर स्प्रेयर पर 50 प्रतिशत अनुदान और बखारी पर एक हजार रूपये अनुदान दिया जाता है। जिलाधिकारी ने मण्डी सम्बन्धित किसानों की समस्याआंे के प्रस्तुत किये जाने पर अधिकारियों को मण्डी समिति नवाबगंज में खाद्यान्न की मण्डी और सफदरगंज में फल एवं खाद्यान्न की मण्डी स्थापित कराने का निर्देश दिया। उन्होने फतेहपुर में मण्डी समिति हेतु उपलब्ध भूमि पर मण्डी समिति की स्थापना कराने हेतु औपचारिकतायें शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। दुग्ध उत्पादकों के एक माह से ज्यादा समय लगने के सम्बन्ध में किसानों की शिकायत पर धनराशि की उपलब्धता न होने के मद्देनजर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शासन स्तर से धनराशि की व्यवस्था शीघ्र करायी जाये और दुग्ध उत्पादकों का नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित कराये। किसानों की मांग पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों के संचालन के सम्बन्ध में रोस्टर का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाये। हरख के पास बन्दगीपुर माइनर से निकले नाले की सफाई के सम्बन्ध में उन्होने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। किसान दिवस में आईएएस प्रोबेशनर अर्चना वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी और जनपद के किसान मौजूद थे।

खराब पड़े पैराफिट का तत्काल कराया जाये निमार्ण
बाराबंकी। किसान दिवस में मौजूद प्रगतिशील किसान कपिल पाण्डेय ने शिकायत की कि दरियाबाद नहर से कई माइनर और रजबहों में पैराफिट क्षतिग्रस्त है। जिलाधिकारी ने सिंचाई अभियन्ता को निर्देश दिया कि टूटे हुये सभी पैराफिट का सत्यापन कराते हुए निर्माण कार्य का धनराशि का आगणन कराते हुए धनराशि शीघ्र स्वीकृति कराये और सभी खराब पैराफिट का निर्माण कराये। उन्होने विकास खण्ड बंकी में मुस्तफाबाद में नहर खुदाई हेतु बजट उपलब्धता के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का निर्देश दिया। किसान कपिल पाण्डेय ने  ग्राम सिहाली के पास स्थित सगराझील से बरसात के मौसम में काफी क्षेत्र में जल भराव की समस्या बतायी। सिंचाई विभाग के अभियन्ता द्वारा बताया गया कि जल भराव की समस्या निदान हेतु प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने विलम्ब पर असन्तोष व्यक्त किया और इस पर  शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश दिया। प्रगतिशील किसान कपिल पाण्डेय सहित अन्य किसानों ने बाजार में उपलब्ध पशु आहार की खराब गुणवत्ता और ज्यादा कीमत लिये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जायेगी।

कामन फैसलिटी सेन्टर से किसानो को होगा लाभ: सीडीओ
बाराबंकी। सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंेथा किसानों की सुविधा के लिए मेंथा आसवन, गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु जैदपुर में एक प्राइवेट फर्म द्वारा शासन और एचबीटीआई कानपुर तथा सी-मैप लखनऊ के सहयोग से कामन फेसिलिटी सेन्टर स्थापित किया गया है। किसानों को मेंथा आसवन और मेंथा आयल में गुणवत्ता प्राप्त करने में सुविधा होगी। कुछ किसानों ने केला खेती में रोग लगने की समस्या किसान दिवस में रखी। जिलाधिकारी ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि इसका निराकरण कराये और चिन्हित दवा के बारे में प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराये।

शिकायत पर हटाये गये बैंक प्रबंधक
बाराबंकी। किसान दिवस में उपनिदेशक कृषि डॉ. एसपी सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि रिश्वत लेकर ऋण दिये जाने के सम्बन्ध में किसानों की शिकायत के मद्देनजर केनरा बैंक हरख के शाखा प्रबन्धक को वहां से हटा दिया गया है और उनके विरूद्ध सर्तकता जांच चल रही है। जिलाधिकारी ने किसानों की मांग पर जहांगीराबाद और रानी बाजार में बैंक शाखा खोलने के सम्बन्ध में अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देश दिया कि सम्बन्धित बैंक द्वारा वित्तीय सम्भावना सहित अन्य बिन्दुओं पर शीघ्र सर्वे कराकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने सूरतगंज के गंगापुरवा के किसान कन्हैया बक्श सिंह को निःशुल्क बोरिंग सुविधा दिये जाने के सम्बन्ध में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को जरूरी निर्देश दिये। उपकृषि निदेशक ने बताया कि किसानों के लिए आकर्षक अनुदान पर सोलर पम्प उपलब्ध है। पंजीकृत किसान इसके लिए सम्पर्क कर सकते है।

Related

UP 8685295536738316003

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item