aajtaktimes

कार्यकर्ता सपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये: अरुण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने रामनगर के ग्राम धतौली में छात्र सभा के रामननगर विधान सभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुये छात्र सभा जिला सचिव अरुण यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये कई सराहनीय काम किये हैं। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में इतना ऊर्जावान नेतृत्व किसी भी दल में नही है। हमारे प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैसे कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर है। मीडिया प्रभारी राहुल यादव ‘‘आशू‘‘ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि पिछली सरकार ने जनता का पैसा सिर्फ पत्थरों और हाथियों पर खर्च किये। लेकिन समाजवादी सरकार ने हर वर्ग तथा हर क्षेत्र का विकास किया है। उन्होने कहा कि भारत का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे 45 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन देने का काम किया है। इस मौके पर सुधीर यादव, शिवकुमार यादव, अवधेश रावत, अरविन्द यादव, पवन मिश्रा, दीपक यादव के अलावा सैकड़ो समाजवादी छात्र नेता मौजूद रहे। 

Related

UP 2195377026119531970

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item