6051 बोतल तस्करी की शराब बरामद, एक को जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/6051.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को धर दबोचा। इसके पास से हरियाणा के रैपर लगी 6051 बोतल शराब बरामद कर पिकप वाहन को सीज कर दिया। पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि कोतवाली प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सुबह सात बजे बीएसएनएल टावर के सामने औसानेश्वर रोड पर एक पिकप नम्बर यूपी 41 टी 9876 की तलाशी ली तो उसमे उक्त शराब बरामद हुई। पिकप ड्राइवर मंजीत जायसवाल पुत्र रमेशचन्द्र निवासी रामपुर मजरे बारा कोतवाली हैदरगढ़ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रुद्रमिश्रपुर के उमेश जायसवाल को भेजते है। उक्त लोग अमेठी एवं रायबरेली को भी यह शराब सप्लाई करते है। मंजीत का कहना है कि डेढ़ दो हजार के किराये के स्थान पर पांच हजार रुपया किराया देकर शराब की सप्लाई करवाते हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी सहित उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह, हरिवंश यादव, अनिल यादव, कुलदीप यादव, संतोष कुमार, जुनैद अहमद आदि लोग शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।