aajtaktimes

किसान दिवस में DM ने मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके सिंह को रजवाहों की सफाई की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश देते हुये नहर की जमीन को विभाग के नाम कराने तथा किसानों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। इस कार्य में अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व रामसिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश चन्द्र को खतौनी में नाम दर्ज कराने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में एक सप्ताह में कार्य न करने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई के खिलाफ शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय को दिया गया। एआर कोआपरेटिव ने बताया कि सभी गोदामों पर यूरिया खाद उपलब्ध है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में यूरिया की कमी न होने पाये। जिला कृषि अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत गेहूं का बीज वितरण न होने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही उपनिदेशक कृषि ने बताया कि खर-पतवार नासी कीटनाशकों पर 50 प्रतिशत अनुदान व जैविक कीटनासक दवाइयों पर 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अपना पंजीकरण आनलाइन विभाग में अनिवार्य रूप से करायें जिससे कृषि यंत्र, रसायन, मशीन, लपेटा पाइप सहित सभी प्रकार का फायदा प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सूखा राहत की धनराशि किसानों को शत-प्रतिशत शीघ्र उनके खाते में प्रेषित करें। बैंक की बैठक में किसानों की सूची के साथ जिला के जिम्मेदार बैंक अधिकारी 22 जनवरी को उपस्थित रहेंगे। अधिशासी अभियंता नलकूप चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि 9 नलकूप यंत्रिक व 8 नलकूप विद्युत दोष से खराब चल रहे हैं जिसे शीघ्र ही ठीक करा लिया जायेगा। लीड बैंक अधिकारी/उपनिदेशक कृषि को अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युतापूर्ति न करने पर नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय, तृतीय को चेतावनी जारी करने के साथ ही एमडी को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर आर. कश्यप विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत एसके सोनोदिया, नाबार्ड प्रबन्धक आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारी, किसान मौजूद रहे।

Related

UP 2156793430838077693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item