aajtaktimes

आरएसएस के एजेण्डे पर कार्य कर रही है केंद्र सरकार : सिराज मेंहदी

जौनपुर । कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, वर्तमान केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुसलमानों की आड़ में अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की प्रताड़ित किया जा रहा है। अलीगढ़ विश्वविद्यालय एवं जामिया मिल्लियां के  खिलाफ साजिश की जा रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा यूपी का माहौल खराब करने में लगी हुई है। वे बुधवार को नगर के शिया डिग्री कालेज में आयोजित पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के दो वर्ष के कार्यकाल में असहिष्णुता का मामला बार-बार क्यों सामने आ रहा है? लोग भय के साये में जीवन व्यतीत कर रहे है। विकास के बजाय केंद्र सरकार देश को विनाश की ओर ले जाने का कार्य कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के इशारे पर मुस्लिम विश्वविद्यालयों को निशाना बना रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व जामिया मिल्लियां का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करने के लिए भाजपा के लोग साजिश कर रहे है लेकिन कांग्रेस इसके लिए पूरे देश में आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सपा व बसपा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू है। सपा जहां डा. राम मनोहर लोहिया की बात करती है व बसपा डा. भीम राव अम्बेडकर का राग अलापती फिर रही है लेकिन दोनों ही पार्टियां इन महान विभूतियों के पदचिन्हों पर चलने के बजाय सपा जहां वंशवाद को बढ़ावा दे रही है वहीं बसपा कुछ विशेष लोगों को ही आगे ले जाने का कार्य कर रही है। दोनों ही पार्टियां समुदाय विशेष की पार्टियां बनकर रह गयी है ऐसे में जनता के सामने अब कांग्रेस ही एकलौता विकल्प बचा है और आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को विकल्प के रुप में देख रही है। इस मौके पर राजेश सिंह, देवराज पाण्डेय, फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी आदि मौजूद रहे।

Related

UP 1099654122126208507

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item