aajtaktimes

जलेबी देवी शराब बेचते अरेस्ट

जौनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। टीम के अनुसार ये शराब मध्यप्रदेश में बनाई गई थी इसे अरुणाचंल प्रदेश में बेचा जाना था। आबकारी अधिकारी आर के सिन्हा के अनुसार काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेवढ़ियाँ थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव में अवैध शराब का कारोबार जलेबी देवी और उसका परिवार कर रहा है। मुखवीर की सूचना पर आज हमारी टीमके आबकारी निरीक्षक राजेश्वर , गुलाब सिंह अपनी टीम के साथ छापेमारी किया तो जलेबी देवी रंगे हाथ शराब बेचती पकड़ी गई। उसके कब्जे से बाम्बे स्पेशल विस्की ब्राण्ड का 40 पेटी क़्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ इसकी कीमत डेढ़ लाख रूपये है।

Related

UP 7257649934967141637

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item