शौच के लिये गयी नाबालिग लापता, अपहरण का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_826.html
अजमी रिजवी
सिद्धौर,बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत बीती शाम शौंच के लिए गई एक नाबालिक बालिका संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। परिजनो ने बिजली विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी व उनके अन्य दोस्तो के ऊपर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम रानी की बगिया मजरे बबुरीगांव निवासी बाबूलाल यादव की नाबालिक पुत्री शौंच के लिए गई थी। काफी देर तक जब बालिका घर नही लौटी तो परिजनो ने उसकी खोज शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नही चला। आज सुबह पीड़ित पिता बाबूलाल थाना असन्द्रा आया और अपनी बेटी के अपहरण की नामजद तहरीर दी जिसमें बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत राजकुमार आदि लोगो पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है।

