मंत्री गोप ने डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक सामान्य निकाय की बैठक का किया उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_254.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सहकारिता ही ग्रामीण क्षेत्र के विकास का आधार है इससे देश के किसानो एवं युवाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु सहकारी क्षेत्र में अपार सम्भावनायें है आज विष्व के सभी देश सहकारिता के मूल-भूत सिद्वांतों एवं इसके उद्देश्यों से सहमत होकर इस बात को सैद्वांतिक रूपसे स्वीकार कर चुके हैं। उक्त विचार डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0, के सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैंक मुख्यालय पर आयोजित बैंक की सामान्य निकाय की बैठक का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के ग्राम्य विकास मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह ‘‘गोप’’ ने व्यक्त किये। उन्होने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद से प्रदेश के सहकारी आन्दोलन को तेजी से गति मिली है। प्रदेश सरकार ने सहकारी संस्थाआंे को सुदृढ़ करने एवं सहकारिता के माध्यम से प्रदेश वासियों को सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक प्रयास किये हैं। इस अवसर पर बोलते हुए बैठक् के विषिश्ट अतिथि सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद किसानों को खाद बीज समुचित तरीके से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रही जबकि पूर्ववर्ती बसपा सरकार के जमाने में किसानो को खाद बीज के लिए लाठी डन्डे खाने पड़ते थे। जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद से सभी सहकारी संस्थायें दिन प्रतिदिन आर्थिक रूप से मजबूत एवं स्वावलम्बी हो रही हैं और अपने उद्देष्यों को प्राप्त करते हुए सहकारिता को सफल बना रही हैं। अन्य विशिष्ट आतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक लि0, रायबरेली, सीतापुर, लखनऊ के सभापतियों क्रमशः गजाधर सिंह, नीरज वर्मा, शिव कुमार सिंह, प्रबन्ध निदेषक उ0प्र0, कोआपरेटिव बैंक आरके सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक सहकारिता फैजाबाद मण्डल फैजाबाद विनय मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेषक उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक ने कहा कि बैंक के निक्षेप में वृद्वि एवं पुराने बकाया ऋणों की वसूली तथा प्रभावी प्रबन्धकीय नियंत्रण बनाये रखते हुए लाभ अर्जित कर ही संस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता अविनाश सिन्हा के अतिरिक्त बैंक संचालक मण्डल के मा0 सदस्यगण तथा बैंक के सामान्य निकाय के सदस्य, समितियों के अध्यक्ष, सचिव तथा बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि श्री गोप द्वारा बैक की वेबसाइट, एटीएम कार्ड एवं बैंक के खाता धारकों को एसएमएस अलर्ट सेवा प्रदान करने का शुभारम्भ किया गया। साथ ही बैंक कार्यों में विशेष योगदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समिति सचिवों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
