जिंदगी फाउण्डेशन की मासिक बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_917.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिंदगी फाउण्डेशन की मासिक बैठक सुखदेव प्लाजा लाजपत नगर में जुहैर अन्जुम खां की अध्यक्षता व मो. उबैद अशहद ’’अश्शू’’ के संचालन में सम्पन्न हुई। संगठन के सभी सदस्यों की उपस्थिति के समक्ष श्री खां ने शपथ ग्रहण करने के उपरान्त सभी संगठन के सदस्यों को समाजसेवा हेतु शपथ ग्रहण कराई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये इस अवसर पर श्री खां ने कहा कि हमारी मकसद फाउण्डेषन के सभी सदस्यों के सुख एंव संकट की घड़ी मंे एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का है। इसके साथ-साथ कमजोर एंव असहाय व्यक्तियों के चेहरो पर मुशकान लाने की कोशिश करना है। समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों के द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सभी एहसास भी कराना है। सरदार मंजीत सिंह धामी ने रचनात्मक कार्यो हेतु संगठन को आर्थिक सहयोग देने पर विशेष बल दिया। मो. उबैद अशहद’’अश्शू’’ ने संगठन के प्रति तमाम उद्देश्यों एंव कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब लोगो को मिलकर समाज के दबे कुचलो को मुक्त धारा से कटे हुए चेहरो पर मुस्कान लाने का प्रण करना चाहिए। सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट ने कहा कि समाजसेवा आदि करने से हम लोगो को आत्म संतुष्टि भी मिलेगी और जन जागरण होगा। बैठक में आए हुए अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये जिनमें विशाल सिंह, मो. शमीम ’फन्ने’, राकेश कुमार वर्मा, मो. हाजी, मो. शकील, राजकुमार सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह सलूजा, मो0 वज्जू, सरदार राजेन्दर बग्गा, मो. तौकीर कर्रार, आशीष कुमार सिंह, बदरूद्दीन एडवोकेट, रवि शुक्ला एडवोकेट, मुन्ना जमीदार आदि ने प्रमुख रूप से अपने विचार रखे। अन्त मंे अध्यक्ष श्री खां व अश्शू ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया।

