aajtaktimes

नई रोशनी योजना के तहत विकास प्रशिक्षण शुरु


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नई रोशनी योजना के तहत विकास खण्ड सिद्धौर के जियनपुर गांव में अल्पसंख्यक महिलाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की आज विधिवत शुरूआत हो गई। 6 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपा विधायक राममगन रावत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक श्री रावत ने अपने सम्बोधन में महिलाओं तथा लड़कियो की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वास्तविक विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। इस मौके पर बीएसएनवी पीजी कालेज लखनऊ के प्रो0 प्रणव मिश्र अवध लॉ कालेज के प्रो0 प्रदीप तिवारी शबनम सिद्दीकी एडवोकेट ग्राम प्रधान फजल मेंहदी व एएनएम कुमारी ममता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में श्री हंस शैक्षणिक एवं सेवा संस्थान के प्रबन्धक पंकज तिवारी ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार जताया।

Related

UP 1599289845826130027

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item