सांसद आदर्श ग्राम टेरा दौलतपुर में लाभार्थियों को पुनिया ने बांटे प्रमाण पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_836.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नोडल अधिकारी समस्त विभागों में सामंजस्य बैठाकर यह सुनिश्चित करें कि भारत सरकार और राज्य सरकार की सारी योजनाओं का लाभ सांसद आदर्श ग्राम की आवाम को मिलें। केनरा बैंक ने अपने स्टॉफ के साथ गांव में स्वरोजगार प्रशिक्षण कैम्प लगाकर 21 दिनों में 2 बैच चलाकर 83 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त निर्देश राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने विकास खण्ड मसौली के सांसद आदर्श ग्राम टेरादौलतपुर में केनरा बैंक मसौली द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर में लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित करने के पश्चात् दियें। जिसका संचालन सांसद आदर्श ग्राम के सांसद प्रतिनिधि रामहरख रावत तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान मो. असलम ने किया। विशेष रूप से केनरा बैंक मसौली के प्रशिक्षण निदेशक एचसी आर्या, नोडल अधिकारी एचपी अम्बेडकर, प्रबंधक केनरा बैंक चंद्रपाल मौजूद थें। केनरा बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर के निदेशक आर्या ने सांसद श्री पुनिया का स्वागत करते हुए कहा कि 2013 से विकास खण्ड के ग्रामों में चयन के आधार पर स्वरोजगार प्रशिक्षण देने के कार्य कर रहा हैं और अभी तक 1400 ट्रेनरों को टेªनिंग देकर प्रशिक्षित किया हैं। हमारे बैंक द्वारा बेरोजगारों को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जाता हैं और 265 की तरह का प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया जाता हैं। सांसद आदर्श ग्राम टेरादौलतपुर के नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एच.पी.अम्बेडकर ने कहा कि श्री पुनिया द्वारा विकास खण्ड मसौली के यह ग्राम टेरादौलतपुर गोद लिया गया हैं, तो नोडल अधिकारी होने के नाते मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि आदर्श ग्राम के रूप में गांव को विकसित करने के लिये जो बुनियादी सुविधायें जरूरी हैं उन्होने कहा कि सांसद जी का हर तरह का सहयोग प्राप्त हैं और उनके द्वारा सांसद निधि से हैण्डपम्प, सौर ऊर्जा लगवाने का कार्य किया जा चुका हैं और मेरे प्रयासों से मेरे विभाग द्वारा 2.25 करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य चालू हैं। आज हमारी सबकी नैतिक जिम्मेदारी हैं कि विकास के साथ-साथ समाज में फैली बुराईयों को दूर करके हम इस गांव को इस तरह विकसित करें कि सांसदो द्वारा चयनित किये ग्रामों में टेरादौलतपुर की अपनी एक अलग पहचान हो। सांसद आदर्श ग्राम में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से केनरा बैंक के मण्डलीय मैनेजर मिस्टर राव, निदेशक सी.वी.आई.टी. एस के मिश्र, प्रबंधक केनरा बैंक चंद्रपाल, छोटेलाल चौरसिया, सरजू शर्मा, विजयपाल गौतम, आराधना रावत, ए.डी.ओ. पंचायत आद्याप्रसाद मौर्या, डॉ. बसाक, इमरान किदवई, पूर्व प्रधान प्रेमचन्द्र रावत, आसाराम सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम मौजूद थी।

