कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_777.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनहित एकता संगठन की बैठक अकबर शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में ग्राम भनौली के मुस्लिम समाज के लोगों ने शाह को अवगत कराया कि हम लोगों के पुरखों के समय से कब्रिस्तान का प्रयोग करते चले आ रहे हैं। उक्त कब्रिस्तान में कुछ कच्ची कुछ पक्की कब्रे बनी है तथा तमाम प्रकार के काफी पुराने पेड़ भी कब्रस्तान पर लगे हैं। जिनको उनके पुरखों ने लगायें हैं। विगत् 2012 में लक्ष्मी सरन उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 राम मनोरथ कब्रस्तान को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। आनन-फानन में जिला प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर उक्त कब्रिस्तान की भूमि को चिनहित कर मेड़ बन्दी करवा दी थी और विपक्षी को हिदायत दी थी कि जो कब्रस्तान चिनहित की गई है उसके अन्दर किसी भी प्रकार का हस्ताक्षेप मत करना। 18 जनवरी को बब्बो पत्नी स्व0 गनी का दिहान्त हो गया है उसकी मिट्टी उक्त कब्रस्तान में दफन किया गया है। 24 जनवरी 2016 को बब्बो के घर वाले कब्रस्तान पक्की बना रहे थे विपक्षी लक्ष्मी सरन उर्फ बब्लू जो वर्तमान समय ग्राम प्रधान है फिर पुनः विवाद कराना चाहता है उक्त प्रधान ने बाराबंकी से जैदपुर की मैन रोड पर ग्राम समाज की भूमि पर अवेध कब्जा करके मकान व मार्केट बनवाकर किराये पर दे रखा है तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के ग्राम किन्तूर के असलम शाह ने अवगत कराया कि गाँव के दक्षिण फकीरों की तकिया में अब्दुल्ला शाह की बनी दरगांह शरीफ को गाँव के पीर मोहम्मद जैनुल, रियाज, कुर्बान, शेरा आदि लोगो ने उक्त दरगांह शरीफ को खोदकर अपने कब्जे में कर लिया है। संस्थापक ने उपस्थित नागरिकों को आश्वासन दिया कि सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी से मिल कर समस्यांओं का समाधान कराया जायेगा तथा कब्रस्तान में हस्ताक्षेप करने वाले तथा दरगाह शरीफ खोदने वाले के विरूद्ध कार्यवाही कराई जायेगी। आगे यह भी कहा कि 7 फरवरी को मासिक बैठक में भी उक्त मुद्दे को रखा जायेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अशफाक अली, मो. हनीफ, मुमताज अहमद, सलमान शाह, मो. इशहाक, मो. लतीफ, मो. अजीज, मो. कय्यूम, मो. रईस, मो. आलम, मो. नफीस, मो. इदरीस, मो. कलीम, मो. वैस, मो. अय्यूब, मो. मुजीब, पूर्व प्रधान मो. हनीफ आदि लोग मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे।