राहुल गांधी का पुतला फूंककर जताया आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_875.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से नारेबाजी करते हुये छाया चौराहे पर इकट्ठा होकर रोहित बेमुला की आत्महत्या पर राहुल गांधी द्वारा तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाया और उनका पुतला फूंका। परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोहित वेमुला की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और मांग की कि रोहित को आत्महत्या के लिये उकसाने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। कार्यकर्ताओं को बताते हुये जिला संयोजक आकाश पटेल ने कहा कि पूरे मामले के न्यायिक जांच के आदेश दिये जा चुके है और मामले पर हाईकोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया जारी है। फिर भी राहुल गांधी अपने राजनीतिक फायदे के लिये विश्व विद्यालय परिसर को राजनीति का अड्डा बना रहे है। नगर मंत्री सुमित गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक स्तर इतना गिर चुका है कि उन्हे एक छात्र की आत्महत्या का बार-बार राजनीतिकरण करना पड़ रहा है। जिससे समाज में तनाव पैदा हो और लोगों को धर्म जाति के आधार पर बांटा जा सके। एक छात्र की आत्महत्या पर शोक संवेदना और उसको न्यायिक जांच दिलाने के बजाय वहां पर राजनीति कर रहे हैं। एबीवीपी इसका कड़ा विरोध करती है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से दिवाकर सिंह, डा. प्रतीक, विकास, मानस त्रिपाठी, नैमिष त्रिवेदी, दित्यांशु पाठक, आलोक रस्तोगी, पुलकित, उमेश पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

