aajtaktimes

सपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे किये: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार व जनता के हित में अनेको ऐतिहासिक
कार्य हुए हैं। सपा सरकार प्रदेश के वासियों की आशाओं पर खरी उतरी है।
समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश की ऐसी पहली सरकार है जिसने अपने घोषणा
पत्र के सारे वादे पूरे किये हैं। उक्त विचार आज सदर विधानसभा क्षेत्र
में गाँव-गाँव अखिलेश कार्यक्रम के तहत साईकिल रैली में सदर विधायक
धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये।

आज 12 बजे देवां विकास खण्ड से मित्ताई चौराहे तक सदर विधायक धर्मराज
सिंह उर्फ सुरेश यादव व सपा जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह के नेतृत्व में
साईकिल रैली निकाली गई। जो मित्ताई चौराहे पर समाप्त हुई। जहाँ पर सभा
एवं खिचड़ी भोज का आयोजन जिला पंचायत सदर कैलाश यादव द्वारा किया गया।
सभा में सदर विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से हमारी
विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लग गयी। आजादी के बाद से अभी
तक जितना विकास कार्य नही हुआ था जितना मेरे कार्यकाल में हुआ और ये सब
आप सब लोगों के प्यार व मोहब्बत की बदौलत संभव हो पाया है। विशिष्ठ अतिथि
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है पूरे प्रदेश में चहूओर
विकास के कार्य हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा के
जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का पूरा
मान सम्मान सपा सरकार में निहित है। रोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं का
पूरा ख्याल रखा जाता है। सपा जिला मीडिया प्रभारी मो0 रिजवान संजय के
संचालन में हुए उक्त साईकिल रैली एवं खिचड़ी भोज में मुख्य रूप से उत्तर
प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष
धीरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व विधायक राजरानी रावत, सपा वरिष्ठ नेता
धर्मेन्द्र यादव, देवां प्रमुख खुशीराम गौतम, जिला उपाध्यक्ष नसीम
क्रीती, जिला सचिव शमीम फन्ने, मो0 एखलाक, विधान सभा अध्यक्ष कामता यादव,
देवां चेयरमैन साहबे आलम, सभासद शाफे जुबेरी, मुनेश्वर प्रधान, इकराम
अहमद, रामफली यादव, उपाकांत यादव, कुलदीप मिश्रा, आशीश आर्यन, प्रेहलाद
यादव, नन्हे यादव, गोपाल कृष्ण मिश्र, संजय मिश्रा, दीपक कनौजिया आदि लोग
मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 84461612872555134

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item