कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौती नही: अवधेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_892.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ करूंगा मुझे यह जिम्मेदारी जनपद के कार्यकर्ताआंे की भावनाआंे को दृष्टिगत रखते हुये दी गई है। मेरा प्रथम कर्तव्य होगा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताआंे के मार्ग दर्शन मंे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताआंे के स्वाभिमान के लिए सदैव उनके बीच रहूं और उनके संर्घष में सह भागीदारी निभाऊ। मिशन 2017 विधानसभा चुनाव मेरा पहला लक्ष्य होगा जिसमंे बूथ स्तर के कार्यकर्ताआंे तक पहुँच कर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी एंव भारत सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जल्द से जल्द संगठनात्मक ढ़ंाचे को गठित कर इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए मंडल और विधानसभा का गठन किया जाएगा। वर्तमान उ0प्र0 की समाजवादी सरकार द्वारा की जा रही आराजकता एंव आम जनता का उत्पीड़न समाप्त कराने हेतु बडे़ पैमाने पर संर्घष किया जाएगा। श्री श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि अपने को किसानों का मसीहा कहने वाली सरकार पूर्णतया किसान विरोधी है जिसका जीता जागता उदाहरण है कि तीन साल से ऊपर शासन मंे रही सरकार ने गन्ना मूल्य मंे कोई बढ़ोत्तरी न करते हुए पुराना मूल्य 280 रूपया ही निश्चत किया है। भारतीय जनता पार्टी जनपद स्तर से लेकर विधानसभा तक इसका विरोध प्रर्दशन करेगी। भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मंे किसानांे को कम प्रीमियम पर फसली बीमा का लाभ दिया है। साथ ही प्राकृतिक आपदा की क्षति पूर्ति का भी वायदा किया है। पत्रकार वार्ता से पूर्व निवर्तमान जिला अध्यक्ष शरद कुमार अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू एंव संतोष सिंह तथा नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यभार सौंपा गया।
