aajtaktimes

सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनायी गयी पुण्यतिथि


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पुरोधा पूर्व मंत्री र्स्वगीय प्रदीप कुमार यादव की बारहवी पुण्य तिथि समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता एवं महासचिव अनिल कुमार यादव के संचालन में गोष्ठी आयोजित कर मनायी गयी। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, सहकारी बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा, नसीम कीर्ति, अजय वर्मा बब्लू, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यशवन्त यादव, हिमान्शु यादव, महिला नेता नाजमा बानों, काजमा बानो, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, मोहम्मद एकलाख, जयनरायन शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष रफीक चौधरी, सरदार रविन्द्र्र सिंह, मोहम्मद उबैद अस्सू, पंकज चतुर्वेदी, शिवम् शुक्ला छात्र नेता आशीष आर्यन, जितेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, फजल अहमद, सभासद दीपक गुप्ता, पउवा यादव, पूर्व चेयरमैन रामदेव यादव, वीरेन्द्र प्रधान, इसरत अली गुडुन, बलराम यादव, जयगोपाल, मा0 मुस्तफा, सगीर अहमद आदि श्री यादव के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि बाबू प्रदीप कुमार यादव जी ने अपने जीवन हमेशा गरीब, कमजोर लोगों को न्याय दिलाने हेतु संघर्ष किया और सादगीपूर्ण जीवन और आचरण की जीती जागती मिशाल थे। सपा जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में बाबू जी सरल हृदय निश्चल और इमानदार जनसेवक थे उन्हें बड़े नेता होने का गरूर नही और छोटे बड़े सब से हंसते हुये समान और ठीक व्यवहारिक शैली की प्रति मूर्ति थे। हमें उनके दिखाये रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिये यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वान्जलि होगी और समाजवादी पार्टी भी मजबूत होगी। इस अवसर पर चहलारी पार्क एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी पार्टी नेताओं उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

Related

UP 6614573381689284677

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item