aajtaktimes

धर्मेन्द्र यादव के तत्वाधान में आयोजित हुआ खिचड़ी भोज


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जमवासी ग्राम मे गत वर्ष की भांति खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन सपा नेता व समाजसेवी धर्मेन्द्र यादव ने किया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व संासद रामसागर रावत व मंच का संचालन ज्ञान प्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत भोजपुरी गायक शंकर यादव ने किया। जिसमे गानो के माध्यम से सपा की नीतियो का बखान किया। कार्यक्रम मे आये अतिथियो का स्वागत किया और अपने सम्बोधन मे सपा मुखिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमारे युवा मुख्यमंत्री ने जो कहा था वह कर दिखाया ,प्रदेश भर मे विकास की गंगा बहाई और 2017 के चुनाव मे पुनः सपा की ही सरकार बनेगी वही जनता को चेताते हुए कहा कि नेताओ से जो गलतियां हो रही है। उन पर ध्यान न देकर सपा को मजबूत करें और जिस तरह से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव मे विधान सभा के जनप्रतिनिधि व कुछ नेताओ ने मिलकर सपा के प्रत्याशियो को हराने का काम किया।  जिससे कही न कही सपा के पूराने कार्यकर्ता मे अविश्वास जागा है फिर भी मै अपील करता हूं कि आगामी विधानसभा के चुनाव समाजवादी पार्टी को जीताकर मुखिया के हाथो को मजबूत करे। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि रामसागर रावत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारे मुख्यिा युवा मुख्यमंत्री और नेताजी के कथनी व करनी मे कोई अन्तर नही है, पांच साल के वादे साढ़े तीन साल मे पूरे किये । हाल मे हुए पंचायत चुनाव धन बल और चुनाव मे सबसे बड़ा महत्वपूर्ण अन्य प्रतिबन्धित चीजो का इस्तेमाल कर जनता को बलगला कर वोटो को हासिल किया जिससे आज लोगो का विश्वास  जनता के प्रतिनिधियो पर उठता जा रहा है और जो वास्तव मे जनता की सेवा करते  चले  आ रहे है वो वर्तमान समय मे हासिए पर चले जा रहे है। इसके अलावा भवानी प्रसाद पाठक, तेज कुमार रावत, लल्ला यादव, हिमाशूं यादव, ओमप्रभा जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव, रामनाथ यादव, बाबू लाल रावत, जगदीश यादव ने अपने विचारो को व्यक्त कियें ।

Related

UP 7849985317282199693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item