aajtaktimes

ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बेटे के साथ बाइक से प्रसाद चढ़ाने जा रही एक अधेड़ महिला ट्रक के नीचे आ गयी। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और ट्रक छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम इल्मासगंज निवासी रामसमुझ की 55 वर्षीय पत्नी अपने बेटे विनोद के साथ बाइक से दोपहर सैनी गांव में एक मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारने के बाद महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गयी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक छोड कर मौके से़ फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 7346726115028560849

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item