aajtaktimes

समाजसेवियों ने संग्रह किए गर्म कपडे


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज में गुरूवार का वस्त्र संग्रह किया गया। जिसमें डिग्री कालेज की छात्राओं ने गरीब लोगों में वितरण के लिए वस्त्र प्रदान किये। समाजसेवी प्रदीप सारंग व हरि प्रसाद वर्मा द्वारा गरीब लोगों के लिए एकत्र किये जा रहे गर्म कपडों के संग्रह को सफल बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में डिग्री कालेज की छात्राओ ने प्रदीप सारंग व हरि प्रसाद वर्मा का लगभग पांच सौ कपडे प्रदान कियें।
डिग्री कालेज के प्रबन्धक चन्द्र किशोर वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जेल में अपनी मॉ के साथ साथ बन्द बच्चों के लिए गर्म कपडों की व्यवस्था भी कालेज प्रबन्धन करेगें। समाज सेवी प्रदीप सारंग ने कहा कि देश की सम्पत्ति व आजादी पर सभी का हक है। जिनके पास ज्यादा है उन्हें आभाव ग्रस्त लोगो को अंशदान करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. मानसी यादव, मो. अतहर, अमिर अली ने भी विचार व्यक्त किये।

Related

UP 1869684379455645260

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item