बैठक आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_579.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला कायस्थ वाहिनी की आज एक बैठक में 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती की तैयारियों शुरू की गई। वहीं शेखर श्रीवास्तव को जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष जया श्रीवास्तव के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज भैया के सुझाव पर मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने जिला युवा का भार शेखर श्रीवास्तव को सौंपा गया है। इससे पूर्व आगामी 23 जनवरी को सुभाष जयन्ती के अवसर पर कायस्थ वाहिनी कमला नेहरू प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसके लिए प्रभात फेरी अन्य कार्यक्रम की तैयारियां शुरू की गई। बैठक में आलोक श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव रश्मि निगम, रागिनी निगम, श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, रामगोपाल निगम, संदीप, कृष्ण मोहन आदि लोग शामिल थे।

