सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_177.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डा0 श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान के तत्वाधान में महापर्व मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह ‘गोप‘ थे। सामाजिक एवं संास्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए, सर्व प्रथम साधू एवं ब्राह्मणों का पूजन एवं दान के पश्चात खिचड़ी भोज प्रारम्भ किया गया। ओजस्विता सामाजिक समन्वय, परस्पर सहिष्णुता एवं भाईचारे की प्रबल भावना आदि गुणों से युक्त यह ’खिचड़ी भोज’ विशिष्ट आनन्द की अनुभूति कराता है। ऊँच-नीच, एवं जातिगत मतभेदों को भुलाकर सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ भोजन ग्रहण कर मकर संक्रांति के इस पर्व को सार्थक कर दिया। इस पावन आयोजन में व्यापारी वर्ग, चिकित्सा क्षेत्र, अधिवक्ता समाज, सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, पत्रकारगण, शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग, गरीब, असहाय व वृद्धजनों सहित सभी वर्ग के लोगों नें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के महामंत्री डॉ0 विकास यादव ने आये हुए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर संस्थान को दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फरीद महफूज किदवई राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, विधायक सुरेश यादव, विधायक रामगोपाल रावत, विधायक राम मगन रावत, डा0 कुलदीप सिंह, जय कीरत सिंह, वसीम राइन, अदनान चौधरी, अखिलेश सिंह, डॉ0 हरनाम सिंह, बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

