कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, खामियों पर लगायी फटकार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_501.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | आयुक्त फैजाबाद मण्डल सूर्य प्रकाश मिश्र ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होने कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय शस्त्र अनुभाग, डिस्ट्रिक ई-लैब, अभिलेखागार सहित कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागो का निरीक्षण करने के बाद उन्होने जिलाधिकारी कक्ष में जिले में राजस्व योजनाओं एवं राजस्व कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को सही समय पर दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी ढ़ग से सुनिश्चित हो, ऐसे मामलो के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। आयुक्त ने एडीएम, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार तथा अन्य न्यायालयों के राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया कि पुराने मामलो के निस्तारण में विशेष फोकस किया जाये। कुछ न्यायालयों में ज्यादा पुराने वादों के लम्बित रहने पर उन्होने असन्तोष व्यक्त किया। आयुक्त ने कलेक्ट्रेट में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कलेक्ट्रेट के भवन निर्माण सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया कि रेन वाटर हार्वेस्ंिटग का कराया जा रहा कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराये। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट में होने वाले अवशेष कार्य एक सप्ताह में कराये जाये। आयुक्त ने पुराने अभिलेखागार के निस्प्रयोज्य बताये जाने के मद्देनजर निर्देश दिया कि नये अभिलेखागार भवन के निर्माण हेतु स्वीकृति, के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने पीडब्लूडी से इसका आगणन और नक्शा तैयार कराने का भी निर्देश दिया। आयुक्त ने इस अवसर पर भूमि आंवटन, जेड ए एक्ट अन्तर्गत धारा-198(4) पट्टा निरस्तीकरण वाद निस्तारण की समीक्षा की। उन्होने इस अवसर पर ऑडिट अपत्तियों का निस्तारण कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक अपडेट किये जाने की स्थिति, पेंशन प्रकरण, तहसील दिवस एवं मुख्यमंत्री संदर्भ में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति सहित अन्य राजस्व कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय यादव, एडीएम हरिकेश चौरसिया, आईएएस प्रोबेशनर अर्चना वर्मा, डीडीसी चन्द्रिका प्रसाद सहित सभी डिप्टी कलेक्ट्रर और उपजिलाधिकारी, तहसीलदार मौजूद थे।
