जनेश्वर मिश्र की छठी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_903.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर महान समाजवादी चिन्तक स्व. जनेश्वर मिश्र की छठी पुण्य तिथी पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि सादगी व एकता की प्रतिमूर्ति थे स्व. जनेश्वर मिश्र उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवाद को समर्पित कर दिया था। समाजवादी पार्टी में उनका एक अहम योगदान रहा हैं उनके बताये हुए रास्ते पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को जनेश्वर मिश्र से सीख लेनी चाहिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवाद में लगा दिया। स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के साथ रहकर उन्होंने दलितों, पिछड़ांे व किसानों के लिए बहुत बड़ा संघर्ष किया है। हम लोगों को उनके जीवन पर लिखी पुस्तकों का गहन अध्यन कर उसका अनुसरण करना चाहिये। कोआपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष व सपा जिला कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी नेता के साथ-साथ जनेश्वर जी प्रखर वक्ता भी थे। सदन के अन्दर जब वो बोलना शुरू करते थे तो विपक्ष के लोग भी बहुत ही गौर से उनकी बातों को सुना करते थे। आज उनके न रहने पर हम लोगों पर उनकी बहुत बड़ी कमी खलती है। सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त पुण्यतिथी पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष हाजी कुतुबउद्दीन अंसारी, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, नन्हे यादव, चन्द्र शेखर वर्मा, प्रीतम सिंह वर्मा, फरजान उस्मानी, इमरान खान, हिदायत रसूल उर्फ हादी, शकील दत्ता, अजय वर्मा बब्लू, आदि लोग उपस्थित थे।

