aajtaktimes

रितेश ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल व सीएम को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री अवध एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व प्रत्याशी सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश रितेश कुमार मिश्र ने अधिवक्ता समाज के हितार्थ 10 सूत्रीय मांगों का
ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्री मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं की मृत्यु पर अधिवक्ता के आश्रित को मु0-दस लाख रूपये पारिवारिक आर्थिक सहायता एवं मु0- दस हजार रूपये प्रतिमाह पेन्शन दिया जाये। जूनियर अधिवक्ताओं को पंजीकरण की तिथि से 7 वर्ष तक चार हजार रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता दिया जाये। अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में समान रूप से समस्त अधिवक्ताओं को स्वतः सदस्य बनाकर अधिवक्ता बीमा एक लाख पच्चीस हजार से बढाकर पॉच लाख तक कर दिया जाये। प्रत्येक जिले के मुख्यालय कचेहरी में अधिवक्ताओं हेतु बैंक शाखा एवं तथा स्वास्थ्य जॉच हेतु अस्पताल की व्यवस्था करायी जाये। समस्त ब्लाक एवं तहसील स्तर पर खुलवाये जा रहे प्राथमिक कानून सलाह केन्द्र, विधिक सेवा प्राधिकरणों में सिर्फ अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाये। प्रत्येक अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य कार्ड मुहैय्या कराया जाये। प्रत्येक अधिवक्ताओं को अधिवक्ता क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था दी जाये। उन्होने चेतावनी भी दी कि 15 दिनों के अन्दर मांग न पूरी होने पर क्रांतिकारी आन्दोलन की दी। एक अधिवक्ता जो न्याय प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है उपेक्षाओं का शिकार होकर आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और अपने जीवन काल में अपने व परिवारजनों के सिर को छिपाने के लिए एक आवास की व्यवस्था भी उसके लिए सम्भव नही हो पाती जो कि गम्भीर विषय है विडम्बना यह है कि देश का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले अधिवक्ता उपेक्षाओं का शिकार है जो देश का प्रहरी है ऐसी ही हृदय विदारक परिस्थितियों से व्यथित होकर अद्योहस्ताक्षरी अधिवक्ताओं के हितो की सुरक्षा व उनके जीवन शैली के उत्थान हेतु प्रस्तुत की गयी। रितेश मिश्र ने कहा कि ज्ञापन देते समय कर्मचारियों की अभ्रदता के चलते जिलाधिकारी के खिलाफ मुर्दा बाद के नारे भी लोगों द्वारा दिया गया। इस मौके पर हृदय नारायण अवस्थी सीपी मिश्रा, परवीन शर्मा, श्रवण ध्वाजानन्द अनुपम चौरसिया, विनय कुमार, पवन मिश्रा, आनन्द दीक्षित, योगेश द्विवेदी, अमित कुमार, आदित्य कुमार, पुरसोत्तम मिश्रा, अनिल कुमार, विमल निगम, आमिर अबरार, सुनील श्रीवास्वत, सुनील कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related

UP 7277593893881475972

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item