aajtaktimes

किसान व गरीबों मजलूमों और मजदूरों के मसीहा है मुलायम: गोप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरियाबाद के चेयरमैन और गरीब और दुखिया लोगो के दर्द को समझने वाले अनवार अजीम के सौजन्य से उनके कैम्प कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह ’’गोप’’ के हाथों 1500 कम्बल का वितरण कराया। क्षेत्र के विधायक व मंत्री राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘’गोप’’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार किसान व गरीबों मजलूमों मजदूरो और नौजवानों के मसीहा  नेता मुलायम सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाज में समता और सम्पन्नता और समाजवाद की स्थापना के लिए कार्य कर रही है। आज तक के उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा विकास कार्य किए जा रहे सपा सरकार की मंशानुसार किसी भी गरीब को सर्दी के मौसम में तकलीफ न हो इसलिए शासन द्वारा में दिशा निर्देश है कि गरीब और मजलूमों को कम्बल वितरित किया जाये। मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को सीख लेनी चाहिये तथा गरीबों की मदद के लिये आगे आना चाहिये। अनवार आजीम ने दोनो मन्त्रियों का आभार व्यक्त करतंे हुये कहा कि मै प्रयास करूंगा कि अपने क्षेत्र के लोगों के लिये पूरा जीवन लगा दूंगा और उनके लिये संघर्ष करता रहूंगा। इस मौके पर डा. अलीम पूर्व चेयरमैन, जब्बार अली, तारिक किदवाई, उमेश चन्द, सन्नी, शाहिद, अब्दुल अली, शाल,ू नम्मू, अयाज गोगा, सफरूददीन, मा. राम सजीवन प्रधान बंदौरा, प्रधान मथुरा नगर मतलूब अन्सारी, श्री राम वर्मा, लक्ष्मी यादव, जितेन्द्र बहादुर, सन्तोष कुमार आदि नगर पंचायत सभासद समाजवादी पार्टी के समस्त नेतागण मौजूद थे।

Related

UP 3860506177491986010

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item