ग्यारवी शरीफ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_357.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया ग्यारहवी का पर्व। सुबह से कस्बे व आस पास के क्षेत्रो में पर्व के मददेनजर मिठाईयो की बड़ी बड़ी दुकाने सजा कर लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने लगी भारी संख्या मे लोगो का हुजूम पूरा दिन दुकानो पर नयाज दिलाने हेतु डटे रहे। स्थानीय कस्बा जैदपुर सहित ग्रामीण अंचलो में भी ग्यारहवी का पर्व घरो की सफाई पुताई के बाद बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ तरह तरह के पकवान व मिठाईयो सहित खुरमे खजुरिया बनाकर मनाया गया। मिठाईयो की बड़ी बड़ी दुकाने पूरा दिन दुल्हन की तरह सजी दिखाई दी और भारी संख्या मे लोगो का अमला शीरनी की खरीदो फरोख्त करता दिखाई दिया। छोटे छोटे बच्चो में भी पर्व को लेकर काफी उत्साह बना रहा। पूरा दिन मेले जैसा माहौल लोगो की आमद से कायम रहा कस्बे में यासीन हलवाई वली मोहम्मद कयूम, सिराज, फारूक सहित भारी संख्या में मिठाईयो की दुकान पर जमकर बिक्री की गयी। चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा नगर पंचायत जैदपुर के सभी वार्डो में साफ सफाई के साथ अलाव की भी पूरी व्यवस्था की गई।

