aajtaktimes

शौचालय न होने से नाराज लड़की ने की खुदकुशी

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। कहा यह जा रहा है है कि लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि घर में शौचालय बनवाने के लिए वह अपने माता-पिता को तैयार नहीं कर पाई।
जूनियर कॉलेज छात्रा कदापार्थी रेखा ने सोमवार रात कथित रूप से खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मामले की जांच कर रहे के. राजू ने बताया कि किशोरी घर में शौचालय न होने की वजह से खुले में शौच करने को विवश थी, जिससे उसे शर्मिन्दगी महसूस होती थी, और उसे नहाने के लिए भी टेंट से बने अस्थायी स्नानघर में जाना पड़ता था। रेखा के माता-पिता नागम्मा तथा सतिया खेत मजदूर हैं, और घर में शौचालय बनवाने का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।
लेकिन पुलिस को शक है कि रेखा को कोई परेशान कर रहा था, या छेड़खानी करता था, जिसकी वजह से वह खुले में शौच जाने और नहाने को लेकर काफी परेशान थी।

Related

news 6733606098638352655

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item