रुठे सूर्य देव, इन्द्रदेव ने कपाया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_974.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हाड़-कपाऊ ठण्ड के चलते मंगलवार के दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कड़ाके की ठण्ड के साथ सूर्यदेव पहली बार सारा दिन गायब रहे। दिन भर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलो से बूंदा-बांदी की खबरे आती रही। ठंड से बचाव के लिये की जा रही सरकारी कोशिश नकाफी रही। बावजूद इसके शहर में नगर पालिका द्वारा जलवाये जा रहे अलाव से गरीब तबके के लोग जान बचाते नजर आये। मंगलवार के दिन ठंण्ड के मौसम में पहली बार सूर्य देव ने खुद को छिपाये रखा। इन्द्रदेव ने भी हल्की फुहारों से ठिठुरन व गलन में इजाफा किया। जगह-जगह रिक्शा चालक, टैम्पो चालक व मजदूरों का झुण्ड अलाव के आस पास ठिठुरन से छुटकारा पाने का प्रयास करते नजर आये। शहर के बस स्टाफ, रैन बसेरा बंकी ब्लाक, छाया चौराहा, घण्टाघर, जिला व महिला चिकित्सालय, नाका चौराहा, पल्हरी रैन बसेरा, पायनियर चौराहा, नीम चौराहा, सेन्ट्रल एकेडमी आदि सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ो लोग अलाव से ठण्डक का बचाव कर रहे हैं। नगर पालिका के बाबू कमल कुमार के अनुसार गरीबों व राहगीरों को ठण्डक से बचाने के लिये एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानो पर अलाव की व्यवस्था करायी जा रही है। साथ ही शहर के वार्डों में भी लगभग तीन दर्जन स्थानो पर अलाव जलवाये जा रहे हैं। नगर पालिका के सहायक रामनेवल के अनुसार लगभग तीन दर्जन कर्मचारी रात दस बजे तक अलाव के लिये लकड़ी आपूर्ति का कार्य करते हैं।