रियाज ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_987.html
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत भवन में चल रहे निर्माण कार्य का आज चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा निरीक्षण कर कार्यो को जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया तथा ये भी कहा गया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश नही किया जायेगा। स्थानीय कस्बा जैदपुर में नगर पंचायत भवन में चल रहे निर्माण कार्य का आज चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा निरीक्षण कर कार्यो को जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश नही किया जायेगा साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर सभासद मो सगीर उमेर, मुकीम खॉ, मंशाराम, जाकिर हुसैन, रफीक सिददीकी, अकरम खॉ, शहवार हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

