aajtaktimes

DIOS की कार्यशैली से क्षुब्ध शिक्षकों ने की तालाबंदी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शनिवार को तालाबंदी करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया जहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग के कार्यालय की दुर्दशा देखकर शासन-प्रशासन की कार्यशैली को समझा जा सकता है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो गुणवत्तायुक्त शिक्षा कोरी कल्पना साबित होगी। इसके अलावा मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिला मंत्री सुधाकर सिंह सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचारी जिला विद्यालय निरीक्षक को संगठन एकदम बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर डा. राकेश सिंह, विजय बहादुर यादव, डा. राजेश मिश्र, दिनेश सिंह, साहब लाल यादव, प्रेम बहादुर सिंह, राणा प्रताप, डा. गजाधर राय, दयाशंकर यादव, चन्द्र प्रकाश दूबे, मो. आजम खां, राम अचल यादव, विनय ओझा, जयकिशुन यादव, रामचन्द्र यादव के अलावा सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे

Related

UP 6871772153324307592

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item