aajtaktimes

V मार्ट व रजिस्ट्रार कार्यालय में भीषण चोरी, पुलिसिया छानबीन शुरू

जौनपुर। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात सेंध लगाकर 2 लाख रूपये नगदी सहित लाखों रूपये के सामानों पर हौंसलाबुलंद चोरों ने हाथ साफ कर दिया जिसकी जानकारी होने पर दोनों थाना पुलिस को दे दिया गया है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव पर स्थित वी मार्ट में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर 45 लाख रूपये नगदी सहित एक लाख रूपये के कपड़े आदि पर साफ कर दिया। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर क्षेत्राधिकारी नगर आकाश तोमर, शहर कोतवाल सत्येन्द्र तिवारी, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता हरि प्रकाश यादव के अलावा तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किये।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय से बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने सवा 2 लाख रूपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया जिसकी जानकारी शनिवार को सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर रजिस्ट्रार कार्यालय में रखे 2 लाख 20 हजार रूपये साफ कर दिया। चोरी की जानकारी शनिवार को सुबह तब हुई जब रोज की भांति कार्यालय खुला। चोरी की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को दी गयी जिस पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किये। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया कार्यवाही चल रही थी।

Related

UP 3133405479351873767

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item