aajtaktimes

जेसीज चौराहे के पार्क निर्माण की बाधाएं हुईं समाप्तः DM

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि शहर के सौंदरीकरण एवं नागरिकों की सुविधा हेतु शहर के जेसीज चौराहे पर स्थित सार्वजनिक जमीन पर पार्क निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व में इस पर जलजमाव रहता था एवं अवैध रूप से गुमटियां लगवाकर एवं बड़े वाहनों को खड़ा करवाकर कुछ लोगों द्वारा अवैध शुल्क वसूला जा रहा था जिससे चौराहे पर जाम लगा रहता था। ऐसे में सौंदरीकरण प्रभावित होता था। इसको सुन्दर बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पार्क का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया जो बीते वर्ष जून से गड्ढे में मिट्टी डालकर भर दिया गया। जमीन का अधिग्रहण पूरी प्रकिया अपनाते हुये पूर्व में किया गया था लेकिन कुछ लोग इसे अपना बताकर निरस्त कराने के लिये उच्च न्यायालय गये जहां न्यायालय द्वारा इस प्रकरण को निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों की सुनवाई करते हुये 28 नवम्बर 2015 को अपने आदेश में उक्त भूमि को सार्वजनिक भूमि घोषित किया जिसके विरूद्ध पक्षकार पुनः उच्च न्यायालय गये लेकिन वहां पक्षकार को फटकार लगाते हुये आदेश हुआ कि लगभग 35 वर्ष पूर्व भूमि का अधिग्रहण प्रकिया पूर्ण करते हुये करायी गयी है। पक्षकारों को भूमि का मुआवजा यदि नहीं मिला है तो मुआवजा प्राप्त कर लें। इस भूमि को उच्च न्यायालय ने भी सार्वजनिक भूमि घोषित कर दिया जिसके चलते अब अवशेष निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि नगरवासियों को जेसीज पार्क पर सुबह टहलने व शाम को बैठने का उपयुक्त स्थल मिलेगा। उन्होंने बताया कि वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहे तक लोक निर्माण विभाग की जमीन अभियान चलाकर खाली करायी जायेगी। इसके साथ ही सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी अवैध निर्माण ध्वस्त होगा।

Related

UP 4153777351837549414

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item