aajtaktimes

DM ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने गुरूवार को राजकीय मेडिकल कालेज का आकस्मिक निरीक्षण किया जहां सहायक अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम आरएन यादव ने बताया कि मार्च 2017 तक मेडिकल कालेज की पढ़ाई की बिल्ंिडग का निर्माण कर लिया जायेगा तथा शेष कार्य दिसम्बर 2017 तक पूर्ण किया जायेगा। विभिन्न कार्यों के लिये लगभग 250 मजदूर लगाये गये हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके बाद श्री गोस्वामी नगर में चल रहे विद्युत के कार्य का निरीक्षण किया जहां अधिशासी अभियंता एसके सौनोदिया को ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल के बदलने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही नगर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

Related

UP 3539794320668677522

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item