aajtaktimes

राज बहादुर ने लिया जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ

जौनपुर। जनपद का सर्वांगीण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। जिला पंचायत की गरिमा के अनुरूप ही कार्य करने के लिये लोगों ने मुझे यह कमान सौंपा है। इसका मैं भली-भांति निर्वहन करूंगा। उक्त बातें जिला पंचायत जौनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने गुरूवार को कलेक्टेªट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुये कही। श्री यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने दिलायी जिसके बाद उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। तत्पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव ने पंचायत के समस्त 83 जिपं सदस्यों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, राज्यमंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव, प्रभावती पाल, शारदा चौधरी, विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द, शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, राकेश यादव समोधपुर, श्रवण जायसवाल, युवा नेता विकास यादव, राज बहादुर सरोज, रमापति यादव, युवा नेता दिनेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. जितेन्द्र यादव, राजेश यादव लोहिया सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये कार्यक्रम में जिला पंचायत के अभियंता अखिलेश यादव, देवराज यादव, अशोक सिंह, धनंजय कुमार, अजय मौर्या सहित जिला पंचायत के तमाम अधिकारी, कर्मचारी के अलावा सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। अन्त में अपर मुख्य अधिकारी पीसी पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष श्री यादव महोदय जिला पंचायत विभाग में गये जहां अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलने के बाद कहा कि शासन के अनुरूप कार्य करना व करना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस पर उपस्थित सभी सम्बन्धित लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, प्रशिक्षु आरक्षी अधीक्षक आकाश तोमर भी उपस्थित रहे।

Related

UP 6102206250147413564

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item