सभी विद्यालयों में आयोजित की जाये प्रतियोगिताएं : DM
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_19.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर कक्षा 1 से लेकर 12 तक विभिन्न विषयों पर कला/निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जो समस्त राजकीय/अशासकीय सहायताप्राप्त/वित्तविहीन मान्यताप्राप्त इण्टर कालेज, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय (समस्त बोर्ड) में होगा। निम्न विषयों पर निम्न श्रेणीवार चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं समस्त बोर्ड के ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों द्वारा आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी ने विद्यालयों को निर्देशित किया कि 20 से 23 जनवरी तक अपने विद्यालयों में उल्लिखित श्रेणीवार प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराकर प्रत्येक श्रेणी से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को चयनित करके उनका चित्रकला पत्र व निबंध आलेख सहित (विद्यालय के प्रधानाचार्य के मोबाइल नम्बर के साथ) 24 जनवरी सांय 4 बजे तक कलेक्टेªट स्थित उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय में जमा कर दें जिससे जिले स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुलिस लाइन में प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। किसी भी जानकारी हेतु उपजिलाधिकारी सदर मोबाइल नम्बर 9454417108, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली मो.नं. 9454457371, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव मो.नं. 9453004193, ममता सरकार खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर मो.नं. 8765958988 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

