aajtaktimes

विकलांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित कर संचालित करें: DM


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने जनपद में विकलांगजनों के समग्र विकास
एवं कल्याण हेतु जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित कर उसे प्रभावी
ढ़ग से संचालित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होने डीआरडीए सभागार में
आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में मानव शक्ति विकसित करने, उपकरण की
व्यवस्था हेतु एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए प्रभावी कार्ययोजना
तैयार करने के निर्देश जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को दिये। यह केन्द्र
विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के ग्राम बरदरी के समीप स्थापित किया जायेगा।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने बताया कि विकलंागजन विकास विभाग द्वारा
विकलांगजनों के कल्याणार्थ जनपद के विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर अन्तर्गत
ग्राम बरदरी में जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की जा रही है,
जिसके माध्यम से विकलांगजनों को उचित चिकित्सीय सुविधा, और विकलांगजनों
का सर्वेक्षण करते हुए पात्र विकलांगजनों को उपकरण की सुविधा उपलब्ध
करायी जायेगी, साथ ही विकलांगता की रोकथाम के लिए जागरूक करना तथा
विकलांगजनों के लिए बाधारहित वातावरण तैयार करना इस केन्द्र का प्रमुख
उद्देश्य होगा। जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र का संचालन जिलाधिकारी की
अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित जिला प्रबन्धन टीम द्वारा किया जायेगा।
जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र की स्थापना के सम्बन्ध में हुई बैठक में
जिला विकलांग पुनर्वास अधिकारी, जिला विकलांगजन विकास अधिकारी मोनिका लाल
ने बताया कि भारत सरकार से पुनर्वास केन्द्र की स्थापना के लिए धनराशि
प्राप्त हो गयी है। बैठक में जिलाधिकारी, जिला प्रबन्धन टीम द्वारा जिला
विकलांग पुनर्वास केन्द्र की स्थापना के सन्दर्भ में प्रथमतः मानव शक्ति
के सृृजन हेतु नियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार सेवा प्रदाता
एजेन्सी से सेवायें प्राप्त किये जाने हेतु निविदाएं आमन्त्रित किये जाने
हेतु निर्देश दिये गये साथ ही प्राप्त निविदाओं को खोले जाने हेतु समिति
का गठन किया गया। नियमावली में निर्दिष्ट मानव शक्ति के सृजन हेतु
निर्धारित दरों पर कर्मचारियों, अधिकारियों की अनुपलब्धता होेने पर
चिकित्सा एवं बेसिक शिक्षा विभाग से सहयोग लेने हेतु सम्बन्धित विभागीय
अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुए जनपद में
शीघ्रातिशीघ्र स्थापना के लिए समिति के सभी सदस्यों को सहयोग प्रदान किये
जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने मानव शक्ति के
सृजन के बाद ही उपकरण आदि क्रय किये जाने की कार्यवाही किये जाने के
निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, जिला विकास
अधिकारी एकेसिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह सहित अन्य सम्बन्धित
अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 2809568407536340907

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item