हत्या का नही लगा सुराग, पुलिस के हाथ खाली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_563.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिद्धौर थाना असन्द्रान्तर्गत 10 दिनो पूर्व
रसूलपुर-औसानेश्वरघाट मार्ग पर हत्याकर एक खेत में फेंकी गई अज्ञात लाश
की शिनाख्त अब तक नही हो पाई है। पुलिस अंधेरे में हाथ पांव मार रही है
लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा कोई भी सुराग नही लगा है
जिससे शव की पहचान हो सके। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार की सुबह शौंच के
लिए गए थाना क्षेत्र के पश्चिम बेलांव गांव के कुछ ग्रामीणों ने रसूलपुर
औसानेश्वरघाट मार्ग पर स्थित गांव के जुम्मन के मसूर व सरसों के खेत में
एक युवक की लाश देखी थी। इसकी सूचना अन्य लोगो को दी धीरे धीरे यह बात
पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। इसी बीच किसी
ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक
उपनिरीक्षक मदनलाल के साथ मौके पर पहुंचे औैर अज्ञात युवक की शिनाख्त
कराने का प्रयास किया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो
सकी। युवक के दाहिने हाथ पर बब्लू श्रीवास्तव व सुर्जवंती देवी गुदा होने
के कारण उसका नाम बब्लू श्रीवास्तव होने के कयास लगाए जा रहे है। उसके
कन्धे पर जय माता दी का टैटू गुदा था। करीब 30 वर्षीय यह युवक जींस पैन्ट
हाफ टीशर्ट व स्वेटर पहने हुए था। आशंका जताई जा रही हैं कि युवक की कहीं
और हत्या कर शव यहां लाकर खेत में फेक दिया है क्योंकि जहां पर युवक की
लाश मिली थी उस जगह के आस पास ऐसा कोई भी निशान पुलिसकर्मियों को नही
दिखा जिससे लगता कि हत्यारो ंने घटना को यहीं अन्जाम दिया है। इस सम्बन्ध
में थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास जारी है।
जल्द ही शिनाख्त हो जाएगी।

