DM अजय यादव ने पुराने गर्म कपड़ों के वितरण शिविर का किया शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_46.html
बाराबंकी : जाड़े से ठिठुर रहे लोगों के दर्द को बाटने का सराहनीय प्रयास समाजसेवियों द्वारा किया गया, इस क्रम में सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप सारंग व् हरि प्रसाद वर्मा द्वारा चलाये जा रहे पुराने गर्म कपड़ों के वितरण शिविर का पटेल तिराहे पर जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा शुभारम्भ किया गया, साथ ही उत्कृष्ठ कार्य के लिए श्री सारंग की पूरी टीम की पीठ भी थप थापाई।
इस अवसर पर उत्कर्ष अकादमी के संचालक चमन वर्मा द्वारा उपलब्ध कराये गए 25 कम्बलों का वितरण भी किया गया।
वितरण कार्यक्रम के दौरान अनौपचारिक वार्ता क्रम में जिलाधिकारी ने रेडक्रास सोसाइटी के ऐसे कार्यों हेतु बधाई देते हुए शहर के विभिन्न स्थलों पर इसी तरह के वितरण शिविर लगाने कि अपेक्शा जताई, इस अवसर पर शिविर संयोजक/ सचिव रेडक्रास प्रदीप सारंग ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की दुखी व् पीड़ित मनुष्य के साथ विनम्रतापूर्वक दो कदम चलने जैसा पूण्यदायी शायद ही कोई और कार्य हो।
अंत में रेडक्रास स्मारिका की संपादिका डॉ0 सुविद्या वत्स ने स्मारिका कि एक प्रति जिलाधिकारी को भेंट की।
वितरण शिविर के दौरान रेडक्रास कोषध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, सुनील सहारा, पत्रकार मो0 अतहर, आमिर अली, तारिक़ क़िदवई,अनिल वर्मा,कमला कान्त, अनिल त्रिपाठी, आसिफ हुसैन, हरिशंकर पटेल, अली अब्बास, शेखर कांडपाल और अजय मिश्रा।

