समीक्षा बैठक के दौरान DM ने अधिकारियों के कसे पेच
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_62.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता
में पेंशनर्स दिवस 17 दिसम्बर, 2015 में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा
हेतु बैठक सम्पन्न हुई। जिसमेें सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों,
पटल सहायकों तथा पेंशनर संगठनों से बाबू लाल वर्मा, रूप नारायण बैसवार
एवं राजाराम वर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण शामिल हुए। समीक्षा बैठक में
जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की तथा
सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण हेतु मात्र पत्राचार
न करें, अपितु व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए यदि जरूरत हो तो फोन से भी
सम्बन्धितों से वार्ता कर निस्तारण का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयों तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित
पंजिका बनाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक सिंह को निर्देशित
किया कि आहरण-वितरण अधिकारियों से प्रमाणपत्र तथा पंजिका की सत्यापित
प्रति वेतन बिल के साथ प्राप्त कर ही वेतन बिल पारित किये जाये।
कार्यालयाध्यक्षों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के देयक आहरण-वितरण
अधिकारी को प्रेषित होने पर आहरण-वितरण अधिकारी निर्धारित अवधि में उसे
कोषागार में प्रस्तुत कर दें। विलम्ब की दशा में विलम्ब के कारणों का
अंकन करते हुए कोषागार में देयक प्रस्तुत करें। विलम्ब के कारणों की
समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विभाग में लम्तित प्रकरण पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने
कड़े निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारी स्वयं उच्च स्तर पर सम्पर्क कर
प्रकरण का निस्तारण कराये तथा उच्च अधिकारी से जिलाधिकारी की वार्ता भी
कराये।

