aajtaktimes

निःशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे विशाल निःशुल्क
नेत्र आपरेशन शिविर में आज भी बड़ी संख्या में नेत्र के आपरेशन डॉ. जैकब
प्रभाकर व उनकी टीम ने किये। रोहतक मेडिकल कालेज के डॉ. रमेश हुण्डा, डॉ.
राजवीर, डॉ आनन्द ने ओपीडी कर मरीजों की भर्ती की। जिले के प्रसिद्ध जैन
नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. विनय जैन ने अपने अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर के
माध्यम से इस वर्ष से अपनी निःशुल्क सेवाएं देने का स्वामी रामज्ञान दास
जी महाराज को आश्वासन देकर कार्य शुरू कर दिया। सेवादार मनीष मेहरोत्रा
ने बताया कि देश के कोने से सत्संगी भाई-बहन सपरिवार पहुँचकर मरीजों की
सेवा में लग गये हैं। उज्जैन मध्य प्रदेश से 10 वर्षों से आ रहे गोविन्द,
दिल्ली के निखिल अपनी बहन डाली के साथ आये हुए हैं। गोविन्द आपरेशन कक्ष
में मरीजों को पहुँचाने का कार्य कर रहें, आज ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी
रामज्ञान दास जी मरीजों के पास जाकर उनका हाल-चाल पूछा।

Related

UP 5786923443597740458

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item