भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_344.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित
भाजपा अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का स्वागत जिला भाजपा कार्यालय पर
अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम के संयोजन मे किया गया।
कार्यक्रम मंे उपस्थित सभी कार्यकर्ताआंे ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष
अवधेश श्रीवास्तव को पुष्प माला पहना कर तथा मिठाई खिलाकर अवधेश
श्रीवास्तव का स्वागत किया। स्वागत से पहले जिला अध्यक्ष अवधेश
श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्चय केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार ने
अल्पसंख्यकांे के विकास हेतु के लिए जिस तरह की धन वर्षा की है उस तरह का
धन आवंटन अल्पसंख्यकांे के लिए 60 सालांे मंे भी कांगंें्रस सरकार ने भी
नही किया है। श्रीवास्तव ने कहा है कि 2017 मंे उ0प्र0 मंे विधानसभा का
चुनाव होना है। वर्ततान समाजवादी सरकार की लूट-खसोट से आप सभी प्रचित ही
हैं कि इस सरकार ने केवल अपना निजी विकास किया है प्रदेश जहाँ था उससे भी
बदतर स्तर पर पहुँच गया है। सभी कार्यकर्ता एकजुटता का प्रर्दशन करते हुए
तथा उत्तर प्रदेश के विकास के लिए इस सरकार को हटाकर मोदी के हाथ मजबूत
करने हेतु प्रदेश मंे भाजपा सरकार बनवान मंे अपना-अपना सहयोग करंे। आप
जानते ही होंगंे वीर अब्दुल हमीद, अशफाकउल्ला तथा अब्दुल कलाम जैसे महान
लोगों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष
राजा कासिम ने जिला अध्यक्ष श्रीवास्तव को बधाई दी तथा कार्यक्रम आये हुए
सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही जिला अध्यक्ष अवधेश
श्रीवास्तव को आश्वस्थ करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव मंे
मुस्लिम वर्ग जिले की सभी विधानसभा सीटांे पर भाजपा कंडीडेट को जिताने
मंे केाई कसर नही छोड़ेगा और जनपद की सभी सीटांे पर कमल खिलाकर ही रहेगा।
कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, सुशील चन्द्र जैन,
उपेन्द्र रावत, मोहम्मद सफीक खान, जुबेर अहमद खान, गिरधारी लाल चोपड़ा,
फराज हुसैन विक्की, फजल हुसैन, नियामत रसूल, ताहिर किदवाई, सिराजुद्दीन,
मो0 मुस्मिल, मो0 इस्माईल, सत्तार सिद्दीकी, रनजीत मोहन शुक्ला, विनय
प्रकाश वर्मा, फराज मेंहदी, मंजर अब्बास रिजवी, मनू सिंह, मो0 इजहार,
मंगला देवी प्रजापति, कुलवन सिंह कर्यालय सचिव आदि सैकड़ांे कार्यकर्ता
कार्यक्रम मंे शामिल रहे।

