हमें बच्चों को देश के इतिहास के बारे में बताना चाहिए: रामसागर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_949.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजसेवी राम सागर रावत जैदपुर विधानसभा प्रत्याशी द्वारा
बाबा बिहारीदास स्मारक विद्यालय नवापुर हरख व नारायण जनता विद्यालय
सेखपुर चौराहा हरख मे बच्चों को उपहार वितरण करने के बाद उपस्थित सभी
अध्यापक एवं सम्मानित नगर वासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश
वासियों से यह निवेदन करना चाहता हूँ कि हमे अपने बच्चों को अपने महान
देश के इतिहास के बारे में बताना चाहिए कि किस तरह से हमारे देश के जवान
हमारी और आपकी सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुये हसते हसते
शहीद हो जाते हैं। आज के जमाने में हर किसी का सपना रहता है कि उनका
बच्चा डाक्टर, इंजीनियर या बड़ा बिजनेस मैन बने लेकिन कुछ ही लोग ऐसे हैं
जो अपने बच्चों को देश सेना में भर्ती होने की प्रेणना देते हैं। मैं ये
नहीं कहता की आप अपने बच्चे के लिए बड़े सपने न देखें मेरे कहने का मतलब
सिर्फ यह है कि अगर देश की सीमा पर जवानो की संख्या कम हुयी तो शायद हम
आप और चैन की साँस न ले सकें। इसलिए सभी देश वासियों से मेरा निवेदन है
कि ज्यादा से ज्यादा देशवासी अपने बच्चों को भारतीय सेना में भेजें। ताकि
हमारे देश की फ़ौज और भी मजबूत हो। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सहित
जैदपुर कस्बे की अलिमा शमीम सहित कई लोग उपस्थित थे।

